ePaper

लोगों को टीकाकरण से होने वाले लाभ की दें जानकारी

Updated at : 03 May 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को टीकाकरण से होने वाले लाभ की दें जानकारी

संरक्षित व समुचित टीकाकरण को ले स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

झाझा. संरक्षित व समुचित टीकाकरण को लेकर शनिवार को रेफरल अस्पताल सभागार में आशा, आशा फेसिलिटेटर, एएनएम आदि के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन पीसीआई जिला समन्यवक डॉ अभय नाथ, प्रखंड समन्यवक प्रिंस कुमार, यूनिसेफ की शिवानी कुमारी, रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबन्धक सुभाषचंद्र, अस्पताल प्रबन्धक नवनीत कुमार आदि ने किया. स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि नियमित टीकाकरण शिशु, गर्भवती महिलाओं के लिए कितना आवश्यक है और टीकाकरण से क्या फायदा है. प्रशिक्षक डॉ अभय नाथ ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को यह बताना होगा कि टीकाकरण किस तरह शिशु, गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है. नियमित टीकाकरण के कार्य में तेजी लाएं, ताकि दिए लक्ष्य हासिल किया जा सके. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधन ने भी प्रशिक्षण ले रहे स्वास्थ्यकर्मी को आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया. कहा कि टीका पड़ने से बीमारी से बचाव होता है और बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. टीकाकरण कार्य बच्चों में होने से बच्चों को चेचक, हेपेटाइटिस सहित अन्य बीमारी से बचाव होता है. इसलिए अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक कर टीकाकरण के कार्य को तेजी से बढ़ाएं. मौके पर अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन