ePaper

विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Updated at : 09 Sep 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विधायक दामोदर रावत ने मंगलवार को पूर्वी गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत छतनवा टोला से कहराकुरा यादव टोला तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

जमुई. हमारी सरकार सड़क, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में कई कार्य किये हैं. पेंशन की राशि में तीन गुना वृद्धि की है, 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, महिलाओं को एकमुश्त 10 हजार रुपये की सहायता योजना लागू की गई है. उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने मंगलवार को पूर्वी गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत छतनवा टोला से कहराकुरा यादव टोला तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा. उन्होंने बताया कि तीन करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क लगभग 5000 की आबादी को लाभ पहुंचायेगी. सड़क निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में प्रदेश में चतुर्दिक विकास किया जा रहा है. जिसका आमलोगों में अच्छा असर भी देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम में समाजसेवी भावानंद, विवेकानंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, दिनेश मंडल, राजेंद्र प्रसाद राव, पंकज कुमार सिंह, विजय सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन