ePaper

बसंत पंचमी पर चिमनी भट्ठा परिसर में सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षक केंद्र का उद्घाटन

Updated at : 23 Jan 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर चिमनी भट्ठा परिसर में सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षक केंद्र का उद्घाटन

वसंत पंचमी पर समग्र सेवा की ओर से पंचायत केनडीह अंतर्गत नवडीहा गांव स्थित चिमनी भट्ठा परिसर में सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षक केंद्र का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

बाल श्रमिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल जमुई. वसंत पंचमी पर समग्र सेवा की ओर से पंचायत केनडीह अंतर्गत नवडीहा गांव स्थित चिमनी भट्ठा परिसर में सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षक केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस केंद्र के माध्यम से चिमनी भट्ठा पर कार्यरत श्रमिक परिवारों के बच्चों को निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जायेगी. जानकारी के अनुसार, चिमनी भट्ठा पर कार्य करने वाले बाल श्रमिक बच्चे लगभग सात से आठ महीने तक विद्यालय से वंचित रह जाते हैं. ऐसे बच्चों को पहले केंद्र पर शिक्षित किया जायेगा और फिर उन्हें औपचारिक विद्यालय से जोड़ा जायेगा. इसी उद्देश्य से यह विशेष पहल शुरू की गी है. केंद्र के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों व सामाजिक जागरूकता का विकास किया जाएगा. यह सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षक केंद्र प्रतिदिन ढाई घंटे के लिए संचालित होगा. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों व संस्था के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही. इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को कॉपी, कलम, स्लेट और पेंसिल वितरित कर नियमित रूप से केंद्र आने के लिए प्रेरित किया गया. समग्र सेवा के समन्वयक अर्जुन कुमार ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे चिमनी भट्ठा सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षक केंद्रों की संख्या बढ़ाने का संकल्प संस्था द्वारा दोहराया गया है. कार्यक्रम का समापन शिक्षा के महत्व पर संदेश देने व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया. मौके पर संस्था की कार्यकर्ता साइमा प्रवीण, अमन कुमार, केंद्र संचालिका तनु कुमारी सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन