जमीन विवाद में मारपीट युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट युवक घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघापतार गांव निवासी रवि किस्कू ने गांव के ही दस लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघापतार गांव निवासी रवि किस्कू ने गांव के ही दस लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि बीते रविवार की शाम में घर पर अकेला था तभी सुनील किस्कू, रामलाल किस्कू, राजकिशोर किस्कू, बाबूलाल किस्कू, नुनुआ किस्कू, कंचन टुडू, पानो मरांडी, मंझली हेंब्रम, मक्कू शेरेज, सावित्री मरांडी ने जान मारने की नियत से हमला कर दिया. इस दौरान राजकिशोर किस्कू ने टांगी से गले पर प्रहार कर दिया. आस पास के लोगों के द्वारा बीच-बचाव करने से मेरी जन बच पाई. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन