ePaper

भू-माफिया को चिह्नित कर करें कार्रवाई : आयुक्त

Updated at : 24 Apr 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
भू-माफिया को चिह्नित कर करें कार्रवाई : आयुक्त

मुंगेर आयुक्त दिनेश कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था, वादों के तामिला-निस्तारण सहित अन्य मामलों से संबंधित मामलों की समीक्षा की.

विज्ञापन

जमुई . मुंगेर आयुक्त दिनेश कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था, वादों के तामिला-निस्तारण सहित अन्य मामलों से संबंधित मामलों की समीक्षा की. वीसी में राजस्व वादों, सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी एकत्र करने और जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. वीसी में जमुई से जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से जिला परिवहन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, नजारत उप समाहर्ता, डीएसपी जमुई, भूमि सुधार उप समाहर्ता समेत संबंधित अधिकारियों के साथ भाग लिया. समीक्षा के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वादों के लंबित रहने से विवाद उत्पन्न होते हैं. इसलिए इसे प्राथमिकता पर निपटाया जाये. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, शालीनता और धैर्य के साथ सुनें और समाधान सुनिश्चित करें. एक वर्ष से अधिक पुराने वादों को कोर्ट को राहत देने के लिए तुरंत निष्पादित करने तथा समयाभाव के नाम पर तारीख बढ़ाने की प्रवृत्ति समाप्त करने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों के साथ न्याय हो, इसके लिए भू-माफियाओं को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें और अवैध कब्जों को हटाएं. विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मामलों की संवेदनशीलता से जांच हो ताकि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके. न्यायिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि वे अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक वादों का निपटारा करने का प्रयास करें. उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं का वर्गीकरण, जिलेवार मोटर वाहन निरीक्षण, पुलिस थाना स्तर पर दुर्घटनाओं की संख्या, पीड़ितों के प्रकार, आयु और लिंग के अनुसार रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन