प्ले स्कूल में 150 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
प्ले स्कूल में 150 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सोमवार को ज़ी नेटवर्क से संबद्ध किड्जी प्ले स्कूल माहिसौड़ी में डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सोमवार को ज़ी नेटवर्क से संबद्ध किड्जी प्ले स्कूल माहिसौड़ी में डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान डेंटिस्ट डॉ रिंकी के द्वारा विद्यालय के 150 बच्चों के दांतों की जांच की गयी और इससे जुड़े आवश्यक जानकारी दी गयी. डॉ रिंकी ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और स्वस्थ जीवन के लिए दांतों का मजबूत और साफ होना बेहद आवश्यक है. उन्होंने दांतों की सफाई, ब्रशिंग की सही तकनीक और खानपान से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी बताया. विद्यालय के निदेशक सचिराज पद्माकर ने कहा कि चिकित्सक हमारे समाज के आधार स्तंभ हैं. इनके बिना स्वस्थ समाज की कल्पना अधूरी है. हमारे बच्चों को बचपन से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना हमारा दायित्व है. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका पूनम कुमारी, नंदिनी कुमारी, अंजू कुमारी, सोनी सिंह, गौरीशंकर सहित सभी शिक्षकों ने सराहनीय भूमिका निभाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन