झाझा की बेटी कराटे क्वीन जूही को मिलेगा नारी शक्ति वंदन सम्मान

झाझा की बेटी सिमुलतला निवासी कराटे क्वीन जुही कुमारी को नारी शक्ति वंदन सम्मान से आगामी 29 दिसंबर को जयपुर में सम्मानित किया जायेगा .
झाझा. झाझा की बेटी सिमुलतला निवासी कराटे क्वीन जुही कुमारी को नारी शक्ति वंदन सम्मान से आगामी 29 दिसंबर को जयपुर में सम्मानित किया जायेगा . इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. जूही के पिता मंटू पंडित ने बताया कि वूमेन पावर समिति फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुलाबी नगरी जयपुर में यह कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में उत्कृष्ट योगदान हेतु नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया जाता है. इसी उद्देश्य से राजस्थान सरकार के सहयोग से राजस्थान के कई मंत्रियों, कलाकार व उद्योगपति की उपस्थिति में यह सम्मान दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि झाझा समेत पूरे जिला के लिए यह गर्व का पल है. जूही को नारी शक्ति वंदन के लिए चयनित होने पर झाझावासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है . इसे लेकर कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




