ePaper

हरिनंदन बने अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

Updated at : 02 Jan 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
हरिनंदन बने अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई के पूर्व मंत्री हरिनंदन प्रजापति को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

विज्ञापन

झाझा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई के पूर्व मंत्री हरिनंदन प्रजापति को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. यह दायित्व उन्हें बिहार के 67वें प्रांतीय अधिवेशन के घोषणा सत्र के दौरान दिया गया. अधिवेशन का आयोजन 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक गया कॉलेज, गयाजी में किया गया था. छात्र नेता सूरज बरनबाल ने बताया कि हरिनंदन प्रजापति वर्ष 2019 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. संगठन में नगर कार्यकारिणी सदस्य, सदस्यता प्रमुख और नगर मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. अभाविप जिला प्रमुख डॉ राकेश पासवान, नगर अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र निराला, नगर मंत्री नीतीश केसरी छात्र नेता रूपेश भारती ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर कार्य करती रही है. संगठन जब अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देता है तो उसका निष्ठा से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत करते हैं. इसे लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष कुमार पांडेय, डीएसएम कॉलेज झाझा के प्राचार्य डॉ अजफर शमसी, अभाविप के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री धीरज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण सूर्य सहित अन्य लोगों ने खुशी जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन