बरनार डैम निर्माण की मंजूरी पर लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं में खुशी

Published at :26 Feb 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
बरनार डैम निर्माण की मंजूरी पर लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं में खुशी

बरनार जलाशय परियोजना को कैबिनेट में स्वीकृति मिलने पर लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है और सांसद अरुण भारती, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है.

विज्ञापन

सोनो. बरनार जलाशय परियोजना को कैबिनेट में स्वीकृति मिलने पर लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है और सांसद अरुण भारती, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है. बुधवार को बटिया स्थित लोजपा (आर) के प्रखंड कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. इससे न केवल बिजली उत्पादन होगा, बल्कि सोनो, झाझा, खैरा और गिद्धौर प्रखंडों के किसानों को सिंचाई सुविधा भी मिलेगी. बैठक में पूर्व विस प्रत्याशी सह प्रदेश महासचिव संजय मंडल, पूर्व मुखिया सह पूर्व प्रदेश महासचिव सत्यनारायण यादव पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, युवा लोजपा (आर) के प्रदेश सचिव दिलीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष मुरारी पासवान, दिनेश राम, गुलटेन पासवान, कारू पासवान, नरेश यादव, मिथुन पासवान, उदय कुमार, कार्तिक प्रसाद, गौतम कुमार, रोहित कुमार, राकेश पासवान, विजय कुमार, इजहार अंसारी, चंदन कुमार, राजू शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन