दुकान में सेंधमारी कर नकदी सहित छह लाख के समान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
दुकान में सेंधमारी कर नकदी सहित छह लाख के समान की चोरी

बीते शुक्रवार की रात चकाई ��ौक पर स्थित एक किराना दुकान में सेंधमारी कर 30 हजार रुपये नकदी सहित लगभग छह लाख की संपत्ति चोरों ने चुरा ली. उक्त जानकारी किराना स्टोर के मालिक कमलकांत साह ने दी.

विज्ञापन

चकाई. बीते शुक्रवार की रात चकाई चौक पर स्थित एक किराना दुकान में सेंधमारी कर 30 हजार रुपये नकदी सहित लगभग छह लाख की संपत्ति चोरों ने चुरा ली. उक्त जानकारी किराना स्टोर के मालिक कमलकांत साह ने दी. उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार की रात वे करीब 10 बजे दुकान बंद कर चले गए थे. वहीं सुबह जब वे दुकान पहुंचे और दुकान खोला तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. वहीं दुकान के पीछे वाले दीवार में एक बड़ा सा छेद नजर आया. जहां से सेंध काटकर चोर उसी रास्ते दुकान के अंदर घुसे और छह लाख रुपये मूल्य से ऊपर का सामान चुरा कर ले गए. इसमें चावल, आटा, दाल, साबुन, तेल, चीनी सहित अन्य सामान शामिल है. वहीं पीड़ित दुकान मालिक द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच की. वहीं चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुई. इसमें कुछ नकाबपोश लोग दुकान से चोरी कर बाहर निकलते दिखे. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा. मालूम हो कि इन दिनों चकाई में चोरी की घटना काफी तेजी से बढ़ी है. पिछले छह महीने से चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है. कुछ का उद्भेदन भी हुआ है. मगर चोरी की घटना लगातार हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन