इजराइल में नौकरी का सुनहरा अवसर: केयर गिवर के 3500 पदों पर बहाली, 2 लाख तक होगा वेतन

Updated:
विज्ञापन

विज्ञप्ति

इजराइल में होम बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर बहाली के लिए जमुई जिला नियोजनालय में 27 मई तक आवेदन मांगे गए हैं. लगभग 2 लाख रुपये मासिक वेतन वाली इस नौकरी में नर्सिंग डिग्री धारकों और महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी.

विज्ञापन

जमुई. विदेश में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. जमुई जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो (पटना) को इजराइल से ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ (गृह आधारित देखभालकर्ता) के पद के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियां प्राप्त हुई हैं.

90 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3500 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. खास बात यह है कि इसमें महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई है, जिनके लिए 90 प्रतिशत पद आरक्षित हैं. शेष 10 प्रतिशत पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लगभग 1.99 लाख रुपये प्रतिमाह का आकर्षक वेतन मिलेगा. कार्य अवधि सप्ताह में छह दिन निर्धारित की गई है.

योग्यता और शारीरिक मापदंड

आवेदन के लिए निर्धारित शर्तें इस प्रकार हैं:

  • आयु सीमा: 25 से 45 वर्ष.
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास.
  • भाषा: अंग्रेजी बोलने और लिखने में दक्षता अनिवार्य है.
  • शारीरिक मापदंड: ऊंचाई कम से कम 1.5 मीटर और वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए.
  • पासपोर्ट: अभ्यर्थी के पास कम से कम तीन साल की वैधता वाला पासपोर्ट होना आवश्यक है.

इन अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

देखभाल सेवाओं (Caregiving) में प्रमाणित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी नर्सिंग की डिग्री रखने वाले युवक-युवतियां भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

27 मई तक आवेदन का मौका

इच्छुक अभ्यर्थी 27 मई 2026 तक जिला नियोजनालय, जमुई के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए जिला नियोजनालय सह-उत्प्रवासी संसाधन केंद्र, जमुई से संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन