तेज बारिश से गिद्धौर बाजार बना तालाब, लॉर्ड मिंटो टावर चौक पर जलजमाव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

Updated:
विज्ञापन

फोटो: गिद्धौर लार्ड मिंटो टॉवर परिसर में जल जमाव

गिद्धौर के लॉर्ड मिंटो टावर चौक पर बारिश के बाद भीषण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. एनएच-333 पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोग और दुकानदार स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Waterlogging: जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर स्थित लॉर्ड मिंटो टावर चौक के पास रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सड़क पर भारी जलजमाव हो गया. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से मुख्य बाजार क्षेत्र तालाब जैसा दिखाई देने लगा. इससे लोगों के आवागमन के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है.

जल निकासी नहीं होने से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच-333 के किनारे समुचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है. लगातार जलजमाव से सड़क की स्थिति भी खराब होती जा रही है और गड्ढों में भरा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है.

दोपहिया वाहन चालकों पर मंडरा रहा खतरा

बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता. कई बार वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

दुकानदारों का कारोबार भी हो रहा प्रभावित

स्थानीय दुकानदार धीरज वर्णवाल, प्रदीप वर्णवाल, सतीश वर्णवाल, अनिल वर्णवाल, बसंत गुप्ता, समाजसेवी सुशांत साईं सुंदरम, अभिषेक झा और मुन्ना पटेल सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर जमा पानी से गुजरने वाले वाहनों के कारण कीचड़ और गंदा पानी दुकानों तक पहुंच जाता है. इससे ग्राहकों के आने-जाने में परेशानी होती है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है.

संक्रमण फैलने की भी आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रमण और मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है. इससे आसपास के लोगों में बीमारियों की आशंका बनी रहती है.

स्थायी समाधान की मांग

Waterlogging: स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से लॉर्ड मिंटो टावर चौक के पास जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने, सड़क की मरम्मत कराने तथा गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके.


विज्ञापन
कुमार सौरभ

लेखक के बारे में

By कुमार सौरभ

कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन