हल्की बारिश में ही गुल हो जाती है चकाई की बिजली, घंटों नहीं मिलती राहत

विज्ञापन
फोटो. पॉवर ग्रिड | Prabhat Khabar Network

पॉवर ग्रिड | Prabhat Khabar Network

चकाई में हल्की बारिश होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, जिससे ग्रामीण और व्यापारी परेशान हैं। लोग विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

सरौन (जमुई). जिले के चकाई प्रखंड में हल्की बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति चरमरा जाती है. कई इलाकों में 12 से 48 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक दिक्कत व्यवसायियों, विद्यार्थियों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को होती है. ग्रामीणों के अनुसार चकाई बाजार के अलावा बोंगी, बरमोरिया, पोझा, बामदह, गजही, ठाड़ी सहित कई पंचायतों में बारिश के बाद बिजली बहाल होने में काफी समय लग जाता है. इससे जनजीवन प्रभावित हो जाता है.


आपूर्ति बहला करने में बनाया जाता है बहाना

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग से संपर्क करने पर कभी 33 केवी लाइन में खराबी, कभी तार टूटने तो कभी अन्य तकनीकी कारण बताकर आपूर्ति बहाल होने में विलंब की जानकारी दी जाती है. हालांकि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि पिछले कई दिनों से बारिश के दौरान लगातार सामने आ रही है.

बिजली नहीं रहने से दुकानदारों का कारोबार होता है प्रभावित

बिजली नहीं रहने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है. विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है. पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित होते हैं. लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभाग को पहले से आवश्यक तैयारी करनी चाहिए, ताकि हल्की बारिश में भी लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित न हो. लोगों ने बिजली विभाग से बारिश के दौरान होने वाली बार-बार की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा खराब हो रहे बिजली ढांचे की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. कहते हैं भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता

भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि चकाई में हल्की बारिश के बाद 12 से 48 घंटे तक बिजली गुल रहना बेहद चिंताजनक है. इससे आम लोगों, छात्रों और व्यापारियों को भारी परेशानी होती है. बिजली विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए और फॉल्ट होने पर शीघ्र बिजली बहाल करने की व्यवस्था करनी चाहिए. कहते हैं राजद युवा नेता लालू कुमार ललन

राजद युवा नेता लालू कुमार ललन ने कहा कि बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. विभाग को बरसात से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए थी. यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर आंदोलन पर विचार किया जाएगा. कहते हैं राजद नेता नकुल यादव राजद नेता नकुल यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है. हल्की बारिश में भी घंटों और कई बार दो-दो दिन तक बिजली नहीं रहती. सरकार और बिजली विभाग को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके. कहते हैं जदयू नेता रंजीत राय

जदयू नेता रंजीत राय ने कहा कि चकाई में हल्की बारिश के बाद भी लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहना आम जनता के लिए गंभीर समस्या है. बिजली विभाग को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए फॉल्ट का शीघ्र निराकरण करना चाहिए. मैं विभाग के वरीय अधिकारियों से इस संबंध में बात कर जल्द और स्थायी समाधान की मांग करूंगा, ताकि चकाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके.


विज्ञापन
श्याम सिंह तोमर

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन