वज्रपात की चपेट में आने से युवक झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network
जमुई के खैरमा मोहल्ला में खेत में काम कर रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है, स्थिति खतरे से बाहर है।
जमुई. जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घटना नगर परिषद क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला की है, जहां खेत में काम कर रहे युवक पर अचानक वज्रपात से युवक झुलस गया. घायल युवक को परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल युवक की पहचान खैरमा मोहल्ला निवासी जयराम साव के पुत्र शिशुपाल कुमार साव उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है. खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा परिजन द्वारा बताया गया कि सोमवार की सुबह शिशुपाल कुमार साव उर्फ बिट्टू बारिश के बीच तिलकपुर बहियार स्थित अपने खेत में काम करने गया हुआ था. इसी दौरान तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी. हालांकि गनिमत रही की आकाशीय बिजली युवक से थोड़ी दूरी पर गिरी जिस कारण झुलसकर खेत में ही गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी. चिकित्सकों ने बताया स्थिति खतरे से बाहर
परिजनों द्वारा तुरंत शिशुपाल को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देख-रेख में उसका इलाज शुरू हुआ. इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि युवक बज्रपात से झुलसा जरूर है, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर और खतरे से बाहर है. जिला प्रशासन ने की अपील बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे जाने से बचें तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










