घर में खेल रहे 10 वर्षीय दिलखुश को करैत ने डंसा, सदर अस्पताल से पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

बालक को सदर अस्पताल से पटना ले जाते परिजन | Prabhat Khabar Network

जमुई के सोनो प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर में खेलते वक्त 10 वर्षीय दिलखुश को करैत सांप ने डंस लिया. प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

Jamui Snake Bite: जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत तिलवेरिया गांव में सोमवार को करैत सांप के डंसने से एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान महेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति गंभीर रहने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में खेलते समय करैत ने डंसा

परिजनों के अनुसार दिलखुश कुमार सोमवार दोपहर अपने घर में खेल रहा था. इसी दौरान अचानक करैत सांप ने उसे डंस लिया. बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो सांप वहां से भागता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

पांच वायल एंटीवेनम देने के बाद भी नहीं हुआ सुधार

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान दिलखुश को पांच वायल एंटीवेनम दिया. उपचार के बावजूद उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

बारिश के मौसम में बढ़ रही हैं सर्पदंश की घटनाएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं. खेतों, झाड़ियों और घरों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचाएं

Jamui Snake Bite: चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय पीड़ित को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं. समय पर एंटीवेनम मिलने से मरीज की जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है.फिलहाल पटना रेफर किए गए दिलखुश कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन