जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तलवार और लाठी-डंडे चले, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सदर अस्पताल में इलाजरत घायल  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई के इंदपे गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे दो पक्षों के बीच तलवारें और लाठी-डंडे चलने लगे. इस मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Land Dispute: जमुई नगर थाना क्षेत्र के इंदपे गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच तलवार व लाठी-डंडे चलने लगे. मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया.

विज्ञापन

बाउंड्री कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घायल राकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान उनके भाई ने जमीन पर रखा सामान हटाकर बाउंड्री कराने की बात कही. सामान हटाने से इनकार करने पर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर तत्काल विवाद शांत करा दिया.

तलवार और लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

राकेश कुमार का आरोप है कि कुछ देर बाद उनका भाई अपने समर्थकों के साथ लाठी-डंडे और तलवार लेकर पहुंच गया और हमला कर दिया. इस दौरान उनके बेटे के सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मारपीट में सुनीता देवी, अंशु कुमार और राजशेखर भी घायल हुए. उन्होंने दीपक कुमार, श्रीराम कुमार और पिंटू कुमार पर हमला करने का आरोप लगाया है.

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

दूसरे पक्ष के घायल श्रीराम कुमार ने भी पहले पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

Land Dispute: घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

और पढ़ें झाझा में 6 फीट लंबे धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू, वन्यजीव प्रेमियों ने बचाई जान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन