ePaper

छत पर सोलर पैनल लगवाकर पाएं मुफ्त बिजली : जेई

Updated at : 20 Apr 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
छत पर सोलर पैनल लगवाकर पाएं मुफ्त बिजली : जेई

केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी

विज्ञापन

सोनो. अब भारी भरकम बिजली बिल से लोगों को राहत मिल सकती है. केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से न सिर्फ मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि कमाई भी हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को इस योजना की शुरुआत की. इसका मकसद देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और विदेशों पर निर्भरता कम करना है. उक्त बातें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सोनो के कनीय अभियंता प्रीतम राज ने कही. उन्होंने बताया कि योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी भी दे रही है. इससे हर माह बिजली का बिल शून्य हो सकता है. अगर सोलर पैनल से ज्यादा बिजली बनती है, तो उसे सरकार को बेचकर आमदनी भी हो सकती है. सरकार ने 2027 तक एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य तय किया है. इससे हर साल 75 हजार करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है. गर्मियों में बिजली के बड़े बिल से राहत मिलने के साथ ही पर्यावरण को भी फायदा होगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन