रजला फाटक के समीप कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Updated:
विज्ञापन
रजला फाटक के समीप कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड पर शनिवार को बड़ा रेल हादसा टल गया. रजला समपार फाटक के पास पोल संख्या 361/11–23 के समीप एक मालगाड़ी की कपलिंग अचानक खुल गयी, जिससे गाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी.

विज्ञापन

झाझा. झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड पर शनिवार को बड़ा रेल हादसा टल गया. रजला समपार फाटक के पास पोल संख्या 361/11–23 के समीप एक मालगाड़ी की कपलिंग अचानक खुल गयी, जिससे गाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी. घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है. कपलिंग खुलने के बाद चालक और गार्ड ने एक-दूसरे को सूचित की और तत्परता से आसनसोल मंडल कंट्रोल को भी जानकारी दी. चालक और गार्ड की सूझबूझ से ट्रेन को रोका गया और कपलिंग को दोबारा जोड़ा गया. इसके बाद 12:00 बजे ट्रेन रजला से आगे के लिए रवाना हो सकी. इस दौरान करीब आधे घंटे तक अप लाइन पर परिचालन बाधित रहा. मालगाड़ी के गार्ड मिथिलेश कुमार ने बताया कि रजला फाटक के पास अचानक बोगी की कपलिंग खुल गयी थी. उन्होंने तुरंत चालक और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी. दोनों ने मिलकर कपलिंग को फिर से जोड़ा और परिचालन को सामान्य किया. स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि यह घटना आसनसोल डिवीजन में हुई. झाझा स्टेशन पहुंचने के बाद पूरी मालगाड़ी की जांच की गयी, इसमें कोई अन्य गड़बड़ी नहीं पायी गयी. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन