ePaper

गिद्धौर में रंगदारी वसूलते चार युवक गिरफ्तार, लग्जरी वाहन से करते थे वारदात

Updated at : 06 Sep 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर में रंगदारी वसूलते चार युवक गिरफ्तार, लग्जरी वाहन से करते थे वारदात

बीते शुक्रवार को रंगदारी वसूलने के आरोप में चार युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक लग्जरी चारपहिया वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर महुली मोड़ के समीप ट्रक चालकों से जबरन वसूली कर रहा था.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल, सोने की चेन व चारपहिया वाहन बरामद गिद्धौर. बीते शुक्रवार को रंगदारी वसूलने के आरोप में चार युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक लग्जरी चारपहिया वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर महुली मोड़ के समीप ट्रक चालकों से जबरन वसूली कर रहा था. गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों को धर दबोचा. गिरफ्तार युवकों की पहचान खैरा के गरही थाना क्षेत्र के रितेश कुमार व रिशु राज, जमुई नगर थाना क्षेत्र के नीतीश राज (जयशंकर नगर) और मंगल साव के रूप में की गयी है. पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन, एक सोने की चेन और एक्सएल 06 नंबर का चारपहिया वाहन जब्त किया है. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महुली गांव के समीप एनएच पर कुछ युवक ट्रक चालकों को रोककर अवैध वसूली कर रहे हैं. सूचना मिलते ही एसआइ रितेश कुमार, सर्जना कुमारी, प्रभात राय सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची और चारों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पकड़े गये सभी युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है. इन पर पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप हैं. फिलहाल, सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन