353.6 लीटर शराब के साथ चार पहिया वाहन जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Sep 2024 9:36 PM
पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है.
झाझा. पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक चार पहिया वाहन को जब्त किया है. जिसमें तकरीबन 353.6 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी .थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि झारखंड के रास्ते एक चार पहिया वाहन संख्या बी 01 पीडी 4903 से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर बिहार लाई जा रही है, जो सिमुलतला, लोंगाय, चांय होते हुए गुजरेगी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी व अन्य जवानों के साथ उक्त सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान व छापेमारी शुरू की. तभी देर रात्रि को एक वाहन आते दिखाई दी. पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन को दूर में ही खड़ी कर फरार हो गया. जब पुलिस खड़ी वाहन के पास पहुंची और तलाशी ली तो उसमें एक भी व्यक्ति नहीं मिला. जबकि उसकी डिक्की व अन्य जगहों पर भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि उसमें 1018 बोतल विदेशी शराब पाई गई. जिसमें लगभग 353.6 लीटर शराब पाई गई, जिसकी कीमत खुली बाजार में लगभग तीन से चार लाख रूपए है. थानाध्यक्ष ने बताया कि रात का फायदा उठाकर चालक, शराब तस्कर व वाहन में अन्य लोग फरार हो गया .पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










