सड़क दुर्घटना में सीतामढ़ी निवासी चार कांवरिया घायल

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित ढंड गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित ढंड गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में बोलेरो पर सवार चार कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि एक कांवरिया काे हल्की चोट लगी. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायलों की पहचान सीतामढ़ी जिला निवासी विकास कुमार, नीतेश कुमार, राकेश कुमार, राजन कुमार के रूप में हुई है. घायल विकास कुमार ने बताया कि हमलोग पूजा करने देवघर गये थे वहां से सोमवार की सुबह घर लौट रहे थे. इसी दौरान ढंड गांव के समीप चालक को नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. फिलहाल, सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




