आंबेडकर आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन
आंबेडकर आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक पटना रेफर

सदर प्रखंड क्षेत्र के इंदपे गांव स्थित प्लस टू आंबेडकर आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं की तबीयत सोमवार को बिगड़ गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के इंदपे गांव स्थित प्लस टू आंबेडकर आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं की तबीयत सोमवार को बिगड़ गयी. विद्यालय प्रबंधन ने चारों छात्राओं को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने एक छात्रा को गंभीर स्थिति में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया. जबकि तीन छात्राओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल में इलाजरत छात्रा की पहचान पंकज मांझी की पुत्री नंदनी कुमारी, रामरतन पासवान की पुत्री सोनाली कुमारी, दिनेश रविदास की पुत्री सोनम कुमारी और रेफर हुई छात्रा रविंद्र रविदास की पुत्री सुषमा कुमारी है. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह भी सभी छात्राएं प्रार्थना में खड़ी थीं. प्रार्थना के दौरान ही अचानक चारों बच्चियां बेहोश होकर गिर पड़ी. उसके बाद चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. चारों बच्चियों को सांस लेने की शिकायत बतायी जा रही है. एक साथ अचानक चार बच्चियों की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे विद्यालय में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था. फिलहाल रेफर हुई बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है.

कहते हैं चिकित्सक

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ जीके सुमन ने बताया कि सभी छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और हार्ट बीट भी अप-डाउन हो रहा था. सभी का इलाज किया गया है. एक छात्रा की स्थिति ज्यादा खराब थी, इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिये पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण सभी छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन