ePaper

सिमुलतला में बीएमपी-11 सिपाही प्रशिक्षण केंद्र की चहारदीवारी निर्माण का शिलान्यास

Updated at : 23 Jan 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
सिमुलतला में बीएमपी-11 सिपाही प्रशिक्षण केंद्र की चहारदीवारी निर्माण का शिलान्यास

बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग की ओर से सिमुलतला स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएमपी)-11 बटालियन में सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रस्तावित चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को झाझा विधायक दामोदर रावत ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

जमुई. बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग की ओर से सिमुलतला स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएमपी)-11 बटालियन में सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रस्तावित चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को झाझा विधायक दामोदर रावत ने फीता काटकर किया. मौके पर विधायक दामोदर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सिमुलतला आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया, इसके बाद अब सिमुलतला क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है. उन्होंने बताया कि बीएमपी-11वीं बटालियन सिपाही प्रशिक्षण केंद्र एवं बीएमपी-11 पुलिस मुख्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और बहुत जल्द भवन निर्माण का कार्य भी शुरू किया जायेगा. एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि झाझा–सिमुलतला की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच-333ए पर घोरपारण जंगल क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया की जानकारी उन्हें मौके पर पहुंचने के दौरान मिली है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालक अभियंता से बात कर पुलिया की मरम्मत शीघ्र कराने का निर्देश देंगे, ताकि आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सके. शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, वैभव प्रजापति, सुरेश चौधरी, विकास चौधरी, आदित्य सिंह, बिशु यादव, देवन रजक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं संवेदक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन