पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश वर्मा का निधन,लोगों ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश वर्मा का निधन,लोगों ने जताया शोक

निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत चंद्रमंडीह पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह जदयू नेता नरेश वर्मा का आकस्मिक निधन गुरुवार की रात्रि में हृदय गति के रुकने से हो गया. वे लगभग 48 वर्ष के थे. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई एवं निधन हो गया. इधर उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं उनके निधन पर विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, महेंद्र सिंह, अमित तिवारी, कांग्रेस दास, पंकज साह, मिथिलेश राय, पलटू उपाध्याय, शिव कुमार मिश्रा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नरेश वर्मा काफी सरल एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे. उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. शोक की इस घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन