ePaper

गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बंद

Updated at : 25 Jun 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बंद

गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बंद होने से इन दिनों उक्त स्टेशन पर रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज बंद होने से इन दिनों उक्त स्टेशन पर रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार की सुबह स्टेशन पर इस समस्या को लेकर रेल प्रबंधन के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जाहिर की. रेलवे ने जर्जर ओवर ब्रिज की मरम्मत के नाम पर उसे पूरी तरह बंद कर दिया है. जिसके कारण रेल यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने को विवश हैं. बुधवार को अप और डाउन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी रहने से रेल यात्रियों को दोनों ओर से प्लेटफार्म के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी. रेल यात्री विकास रंजन, बालक यादव, संजीव कुमार सहित कई यात्रियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से यहां यह परेशानी हर दिन रेल यात्रियों को अपने यात्रा के दौरान झेलनी पड़ रही है. लेकिन स्टेशन प्रबंधन का इस और कोई ध्यान नहीं है. यात्रियों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कहा कि जब डाउन प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आती है, तब अप लाइन या मेन लाइन पर मालगाड़ी नहीं खड़ी होनी चाहिए, गिद्धौर स्टेशन दानापुर रेल मंडल में आता है और रेलवे को लाखों रुपये राजस्व का मुनाफा होता है. इसके बावजूद यहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.

कहते हैं स्टेशन अधीक्षक

इस संदर्भ में स्टेशन अधीक्षक डीके चौधरी ने कहा है कि फुट ओवर ब्रिज बंद होने से हो रही परेशानी की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी गयी है. जल्द ही इसे चालू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन