कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की रफ्तार, दर्जनों गाड़ियां घंटों लेट

पटना-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर घने कोहरे का असर लगातार ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. बीते कई दिनों से लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों की देरी से झाझा स्टेशन पहुंच रही हैं.
शुक्रवार को झाझा पहुंचने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस शनिवार को पहुंची झाझा झाझा. पटना-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर घने कोहरे का असर लगातार ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. बीते कई दिनों से लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों की देरी से झाझा स्टेशन पहुंच रही हैं. इससे यात्रियों को स्टेशन पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बीते शुक्रवार को झाझा स्टेशन पहुंचने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस शनिवार को कई घंटे की देरी से झाझा स्टेशन पहुंची, जबकि शनिवार को आने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया. कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं. शनिवार को प्रयागराज-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस करीब 4 घंटे, हावड़ा-प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस 3 घंटे, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 3 घंटे, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 3 घंटे, संबलपुर-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 4 घंटे, पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटे तथा हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से चली. इसके अलावा पटना-पुरी एक्सप्रेस 2 घंटे, टाटा-बक्सर सुपर एक्सप्रेस 1 घंटे, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 6 घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 6 घंटे तथा पटना-जसीडीह एक्सप्रेस भी घंटों विलंब से पहुंची. लगातार हो रही ट्रेन देरी से यात्रियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है. यात्रियों का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित होना आम बात है, लेकिन समय पर सूचना और बेहतर प्रबंधन से परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




