रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च

आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मिलजुल कर पर्व मनाने की अपील

विज्ञापन

चकाई. चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी के दौरान शोभायात्र��� में शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस ने शनिवार क़ो फ्लैग मार्च किया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं सीओ राजकिशोर साह के नेतृत्व में चकाई बाजार, चकाई मोड़, नगड़ी, तीनघारा, भगोन, हेठ चकाई, खास चकाई, रामचंद्रडीह सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पर फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष और सीओ ने लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मिलजुल कर रामनवमी पर्व मनाने तथा शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी शोभायात्रा निकालने की अपील की. इसे साथ ही पुलिस ने फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश भी दिया कि शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन