ePaper

यज्ञ स्थल पर किया गया ध्वजारोहण, गांव में भक्तिमय माहौल

Updated at : 21 Apr 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
यज्ञ स्थल पर किया गया ध्वजारोहण, गांव में भक्तिमय माहौल

प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित चौहानडीह शिवालय परिसर में आयोजित होने वाले यज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोपण किया गया.

विज्ञापन

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत स्थित चौहानडीह शिवालय परिसर में आयोजित होने वाले यज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोपण किया गया. मौके पर यज्ञाचार्य दुर्गा दत्त आचार्य ने बताया कि ध्वजारोपण की परंपरा धार्मिक और संस्कृति से जुड़ी हुई है. यह धार्मिक परंपरा आस्था श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है. इससे यज्ञ स्थल की रक्षा होती है और वहां सभी देवताओं का वास होता है. इससे वातावरण शुद्ध होता है. सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रद्धालुओं के परिवार में सुख समृद्धि आती है. मौके पर कृष्णानंद झा, पूर्णानंद झा सहित अन्य यज्ञाचार्य ने विधि विधान के साथ ध्वजारोपण की प्रक्रिया संपन्न कराया. इसके पूर्व सोमवार के अहले सुबह ग्रामीणों ने नगर भ्रमण किया. जबकि ध्वजारोपण के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन