नाबालिग के साथ छेड़खानी व मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

प्रखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी व मारपीट करने को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी व मारपीट करने को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री अपने छोटे भाई के साथ कमरा में सो रही थी तभी गांव के ही मनोज यादव, विनोद यादव अचानक वहां आये और मेरी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने लगा. यह देख मेरा पुत्र हल्ला करने लगा, तभी उक्त लोगों ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










