पत्नी को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
पत्नी को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के गरभूडील गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

चकाई. बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के गरभूडील गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया कि वह सूरत में मजदूरी करता है. उसकी पत्नी करीब एक वर्ष से अपने मायके केलीडीह में रह रही है. पांच मई को मेरा साला फोन कर बताया कि मेरी पत्नी गांव के ही युवक बबलू राय पिता नकुल राय के साथ चली गयी है. उसने पुलिस को बताया कि बबलू राय ने उसे फोन कर धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी पत्नी अब मेरे साथ रहेगी. हल्ला किया तो अंजाम बुरा होगा. बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन