चोरी से बिजली का उपयोग करने को लेकर प्राथमिकी

प्रखंड में बिजली चोरी के विरुद्ध विभागीय अभियान लगातार जारी है. तीनघरा गांव में विभागीय टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का खुलासा किया.
चकाई. प्रखंड में बिजली चोरी के विरुद्ध विभागीय अभियान लगातार जारी है. तीनघरा गांव में विभागीय टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का खुलासा किया. जानकारी के अनुसार, विद्युत आपूर्ति शाखा चकाई द्वारा गठित टीम में कनीय अभियंता कृष्णकांत कुमार, मानव बल के रूप में सचिन कुमार पासवान एवं रविंद्र कुमार तथा शाखा के बिजली मिस्त्री शामिल थे. टीम ने कृष्णा पांडेय के घर पहुंचकर जांच की. परिसर में पूर्व से रमाकांत पांडेय के नाम पर विद्युत कनेक्शन दर्ज पाया गया. जांच के दौरान मीटर को बाईपास कर अतिरिक्त तार के माध्यम से एलटी पोल से टोका जोड़कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया. विभागीय आकलन के अनुसार लगभग 0.207 किलोवाट विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी, जिससे करीब 7,644 रुपये की राजस्व क्षति हुई है. साथ ही संबंधित उपभोक्ता पर पूर्व से 16,008 रुपये बकाया भी लंबित पाया गया. छापेमारी के दौरान बिजली चोरी में प्रयुक्त तार जब्त कर लिया गया. इस संबंध में चकाई थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




