जमीन विवाद में मारपीट, थाने में दिया आवेदन
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :11 Apr 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की सेवा पंचायत अंतर्गत संसारपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है.
विज्ञापन
गिद्धौर. थाना क्षेत्र की सेवा पंचायत अंतर्गत संसारपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आयी है. मामले में पीड़ित ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संसारपुर निवासी नीतीश कुमार (पिता- चंद्रशेखर यादव) ने अपने चचेरे भाई गुड्डू यादव व दिलीप यादव (पिता- सरयुग यादव) पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मेरी दादी के नाम पर दर्ज जमीन को आरोपित अपने नाम कराने का प्रयास कर रहे थे. जब हमने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस आवेदन के आलोक में छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










