संस्थापक भरत प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Apr 2026 6:53 PM
चकाई प्रखंड के घोरमो स्थित न्यू संत जेवियर हाई स्कूल परिसर में शनिवार को स्कूल के संस्थापक स्व भरत प्रसाद सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी.
सरौन. चकाई प्रखंड के घोरमो स्थित न्यू संत जेवियर हाई स्कूल परिसर में शनिवार को स्कूल के संस्थापक स्व भरत प्रसाद सिन्हा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर शिक्षक-शिक्षिका व छात्रों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. विद्यालय के प्रबंध निदेशक मुरारी प्रसाद सिन्हा, प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिन्हा, उप-प्रधानाचार्य राजेंद्र सिन्हा ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा शिक्षा की अलख जगाने को लेकर तत्पर रहते थे. उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला. उनका जीवन उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाकर समाज को जागरूक और सशक्त करना था. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रामचरितमानस का पाठ कराया गया और छात्रों के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी एवं प्रबंधन समिति के सदस्य व छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










