ePaper

जमीन विवाद में मारपीट, घायल रेफर

Updated at : 25 May 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, घायल रेफर

थाना क्षेत्र के भंडरा गांव में जमीन विवाद में गोतिया ने मारपीट करके व्यक्ति को घायल कर दिया

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के भंडरा गांव में जमीनी विवाद में गोतिया ने मारपीट करके व्यक्ति को घायल कर दिया. इस दौरान गांव निवासी जीवन सिंह पिता स्व. राणा प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने उस पर फरसा से हमला कर दिया. जिससे उसका हाथ बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया. जीवन सिंह ने बताया कि मैं अपने खेत में था. मैंने देखा कि गांव निवासी रामोतार सिंह, उसका बेटा कृष्णा जी सिंह तथा जितेंद्र सिंह मिलकर घेर रहा है. जब मैंने मना किया तो उन लोगों ने मुझ पर लाठी और हसूली से हमला कर दिया. मैं किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग कर निकाला. इस हमले में जीवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए से सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाना में भी दर्ज कराई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन