आम तोड़ने के विवाद में मारपीट

थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित तिलवारिया गांव में बुधवार को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी
झाझा. थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित तिलवारिया गांव में बुधवार को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है. एक पक्ष से विनिता कुमारी ने बताया कि चेचेरी सास का बेटा मेरे आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था.जिसकी शिकायत करने पर चेचेरी सास रनवी देवी व उसके घर के सदस्य सविता कुमारी, सूरज कुमार गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दिया. दूसरे पक्ष से रनवी देवी ने बताया कि मामूली बात को लेकर विक्रम कुमार, सचिन कुमार, मनकी देवी, विनीता देवी लाठी डंडे से लैस होकर आया और गाली -गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. बचाव के लिए आई मेरी बेटी के साथ मारपीट घायल कर दिया. थानाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










