ePaper

शराबी पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने भेजवाया जेल

Updated at : 17 Jan 2026 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
शराबी पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने भेजवाया जेल

थाना क्षेत्र के सोहजना में शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के सोहजना में शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में प्रकाश यादव की पत्नी सुनीता देवी ने झाझा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में सुनीता देवी ने बताया कि उसका पति शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा. इससे तंग आकर उसने 112 नंबर की पुलिस टीम को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को पकड़कर थाना लाया, जहां जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन