ePaper

गिद्धौर में तीन पैक्स सीटों पर नामांकन संपन्न

Updated at : 22 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर में तीन पैक्स सीटों पर नामांकन संपन्न

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्स—पूर्वी गूगुलडीह, कोल्हुआ एवं कुंधुर—में अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया विधिवत रूप से संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्स—पूर्वी गूगुलडीह, कोल्हुआ एवं कुंधुर—में अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया विधिवत रूप से संपन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार इन तीनों पैक्स सीटों पर अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद का चुनाव होना है. नामांकन की संविक्षा (स्क्रूटनी) की तिथि 24 से 27 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है. वहीं 29 जनवरी को नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन किया जाएगा. मतदान 6 फरवरी 2026 को होगा, जबकि निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 9 फरवरी 2026 को की जाएगी. पूर्वी गूगुलडीह पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए 2 तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. कुंधुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 20 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है. वहीं कोल्हुआ पैक्स से अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए नामांकन किया गया है. कुल मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए 6 तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 36 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन