ePaper

बाइक की ठोकर से वृद्ध घायल, जमुई ले जाने के क्रम में हुई मौत

Updated at : 02 Nov 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से वृद्ध घायल, जमुई ले जाने के क्रम में हुई मौत

एनएच 333 ए सोनो खैरा मार्ग पर सोनो अस्पताल के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

सोनो . एनएच 333 ए सोनो खैरा मार्ग पर सोनो अस्पताल के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. जमुई सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के देहरीडीह निवासी नंदकिशोर दूबे (70) के रूप में की गयी. घटना के संदर्भ में बताया गया कि नंदकिशोर दूबे किसी काम से सोनो आये थे और घर लौटने के क्रम में मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गये. बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया जबकि गंभीर रूप से घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया. प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया और दुर्घटना की जांच में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन