काली मंदिर से दान पेटी की चोरी, एक लाख नकदी ले उड़े चोर

प्रखंड की कागेश्वर पंचायत अंतर्गत टिहिया स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने दानपेटी की चोरी कर ली.
कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर के तर्ज पर हो रहा है निर्माण खैरा. प्रखंड की कागेश्वर पंचायत अंतर्गत टिहिया स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने दानपेटी की चोरी कर ली. इस दौरान चोर दान पेटी में रखा करीब एक लाख रुपये नकदी ले उड़े. शुक्रवार सुबह मंदिर प्रबंधन में लगे लोगों को इसकी जानकारी हुई. बताते चलें कि कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. इस मंदिर में लगे दान पेटी को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गये. सुबह माता के दर्शन के लिए पहुंचे मंदिर समिति सदस्य संजीव सिंह ने दान पेटी को टूटा देखकर इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी. घटना की सूचना ग्रामीण निशांत सिंह ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. मामले की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह को भी दी गयी, जिन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मंदिर समिति के सदस्य गंगाधर सिंह, रामजी सिंह, पंकज सिंह, पप्पू सिंह, बीटू सिंह और तनुज सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी मंदिर से माता को चढ़ाया गया सोने का चेन चोरी हो चुका है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने मंदिर सहित गांव की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की मौखिक सूचना मिली है, खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने की बात कही गयी है और पुलिस अपने स्तर से भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




