पूजा के दौरान लाउडस्पीकर ना बजाएं, इंटर के छात्रों को होगी परेशानी : एसडीपीओ

Updated at :27 Jan 2025 9:35 PM
विज्ञापन
पूजा के दौरान लाउडस्पीकर ना बजाएं,  इंटर के छात्रों को होगी परेशानी : एसडीपीओ

आगामी सरस्वती पूजा को लेकर खैरा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने कहा कि इस बार सरस्वती पूजा के दौरान इंटरमीडिएट की परीक्षा है.

विज्ञापन

खैरा. आगामी सरस्वती पूजा को लेकर खैरा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने कहा कि इस बार सरस्वती पूजा के दौरान इंटरमीडिएट की परीक्षा है. अगर आप पूजा के दौरान लाउडस्पीकर बजाएंगे तो इस से छात्रों को परेशानी हो सकती है. उन्होंने कहा कि आप इस बात का ध्यान रखें कि किसी छात्र को कोई परेशानी ना पहुंचे. एसडीपीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान इंटरमीडिएट परीक्षा और उसके बाद मुख्यमंत्री का आगमन होना है, ऐसे में हर जगह पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जानी है. इसे देखते हुए सभी पूजा समिति को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में 05 फरवरी तक सभी प्रतिमा का विसर्जन कर लें. इस दौरान खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा को भाईचारा के साथ मनाना चाहिए. अगर कोई असामाजिक तत्व किसी पंडाल क्षेत्र में हरकत करें तो इसकी सूचना तुरंत खैरा थाना को दी जाए. उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान के समय पूजा स्थलों पर डीजे बजाने की मनाही है. थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल एवं उक्त गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव के समाजसेवी एवं पंचायत प्रतिनिधि प्रशासन को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि पूजनोत्सव के लिए जहां-जहां भी प्रतिमा की स्थापना की जानी है, वहां लाइसेंस लेना आवश्यक है. मौके पर पंचायत प्रतिनिधि सहित कई लोग उपस्थित थे.

पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य- थानाध्यक्ष

सोनो. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बटिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया. इस दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा के लिए थाना क्षेत्र की सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. इस दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध होगा. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन की मदद करें. मौके पर एसआई रामप्रकाश राम, गंदर के मुखिया प्रतिनिधि सुनील रविदास, दहियारी के सरपंच प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव, नैयाडीह के उप मुखिया प्रतिनिधि रंजीत यादव, मुकेश सिंह, पिंकू कुमार, विजय कुमार, भगवान कुमार, राहुल राज, मुन्ना रविदास, निरंजन सिंह, शंभू बरनवाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन