ePaper

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर जदयू ने की चर्चा

Updated at : 21 Jan 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर जदयू ने की चर्चा

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर बुधवार को जिला जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जिला जदयू की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

विज्ञापन

जमुई . आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर बुधवार को जिला जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जिला जदयू की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और जयंती समारोह को भव्य एवं सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती जमुई में मिलन विवाह भवन में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जायेगी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला जदयू के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे. मौके पर जिला संगठन प्रभारी संतोष साहनी ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और समरसता का संदेश देगा.बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरुण भारती, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा, जिला सचिव राजेश कुमार, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, रामानंद सिंह, जमील अहमद, सुजीत मेहता, सुभाष कुमार, बबलू सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन