नवडीहा गांव में पारंपरिक काली पूजा में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन
नवडीहा गांव में पारंपरिक काली पूजा में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा गांव में मंगलवार को वार्षिक काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांव के सैकड़ों लोगों ने मां काली की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

खैरा . प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा गांव में मंगलवार को वार्षिक काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांव के सैकड़ों लोगों ने मां काली की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. पूजा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई. इस दौरान महिलाएं गीत गा रही थी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने परंपरा से चली आ रही बलि प्रथा के भी हिस्सा लिया. ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीत से माहौल भक्तिमय हो गया. पूजा उपरांत ब्राह्मण भोज (ज्यौनार) का आयोजन किया गया. इसके उपरांत पूरे गांव में प्रसाद का वितरण किया गया. गांव के बुजुर्गों ने बताया कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और यह न सिर्फ धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक भी है. ग्रामीणों ने मां काली से गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन