संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

चकाई में चमार महासंघ के बैनर तले समाज के प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष कांग्रेस दास ने की.
चमार महासंघ की बैठक संपन्न, तैयारी समिति गठित चंद्रमंडीह. चकाई में चमार महासंघ के बैनर तले समाज के प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष कांग्रेस दास ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 1 फरवरी को होने वाली संत शिरोमणि रविदास जी की जन्म जयंती की तैयारियों को अंतिम रूप देना था. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष संत रविदास जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया जायेगा. कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्था के लिए तत्काल प्रभाव से एक तैयारी समिति का गठन किया गया. समिति द्वारा तय की गई रूपरेखा के अनुसार 1 फरवरी को समारोह की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के साथ होगी. इसके पश्चात समाज की संस्कृति और आस्था को प्रदर्शित करती हुई भव्य झांकियां निकाली जायेंगी. आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र मेला होगा जो खास तौर पर महिलाओं और बच्चों के उत्साहवर्धन और मनोरंजन के लिए आयोजित किया जायेगा. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में खैरा के अर्जुन रविदास सहित तापस रविदास, अमीर दास, प्रकाश राज अम्बेडकर, दीपक दास, बालेश्वर दास, श्याम सुंदर दास, देवेंद्र दास, महेंद्र दास और जयदेव दास, इंद्रदेव, साजन, निरंजन, ब्रह्मदेव, गुड्डू, पप्पू, छोटू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




