स्वच्छता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :22 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. देव सुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में स्वच्छ भारत अभियान विषय पर वाद- विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कॉलेज प्राचार्य डॉ अजफर शम्शी की देखरेख में संपन्न हुई कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया.वाद -विवाद प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी प्रथम, प्रेरणा कुमारी द्वितीय ,अभिषेक कुमार तृतीय, लिपि कुमारी चतुर्थ एवं राजीव कुमार को पंचम स्थान मिला. जबकि क्विज में स्नेहा कुमारी प्रथम,राजीव कुमार द्वितीय एवं पवन दास को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. सभी प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक का वितरण किया गया.छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ शम्शी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई है,जो सबों के लिए उत्कृष्ट है. हमसबों को इस पर विशेष ध्यान देनी चाहिए.उन्होंने कहा कि साफ- सुथरा रहने से ना सिर्फ बीमारियां दूर भागती हैं, बल्कि रहन-सहन में भी परिवर्तन होता है.उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति गंभीर रहने व हर जगह साफ- सफाई की बात कहा. मौके पर बड़ा बाबू संजय चौधरी, प्रो रूबी सिंह, डॉ ज्योति कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार लालमणि, प्रो बीएन सुभाष, नरेंद्र कुमार सिंह समय कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन