पुणे में खपरिया के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
पुणे में खपरिया के युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम

पुणे में इलाज के दौरान मंगलवार को खपरिया गांव निवासी कुर्बान अंसारी (32) का निधन हो गया.

विज्ञापन

सोनो. पुणे में इलाज के दौरान मंगलवार को खपरिया गांव निवासी कुर्बान अंसारी (32) का निधन हो गया. गुरुवार को उनका शव पुणे से खपरिया पहुंचा. शव के पहुंचते ही परिवार सदस्यों व गांव में कोहराम मच गया. शोकाकुल ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर लग गई. परिवार सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था. कुर्बान अपने पीछे चार छोटे मासूम बच्चों और पत्नी को छोड़ गये हैं. अब उन बच्चों के परवरिश को लेकर पत्नी को चिंता सता रही है. बताते चलें कि कुर्बान बीते पंद्रह वर्षों से पुणे में पंक्चर की दुकान पर काम कर रहे थे. बीते कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में ही उनकी मृत्यु हो गयी. गुरुवार को जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा परिवार के लोग विलाप करने लगे. परिवार सदस्यों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है ताकि चार छोटे छोटे बच्चों के भरण-पोषण में कोई कठिनाई न हो. ग्रामीणों ने भी परिवार की मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन