लापता चार वर्षीय बच्चे का कुएं में मिला शव

लोहा पंचायत अंतर्गत धवठिया-नवरवाटांड़ गांव का मामला
सोनो. पुलिस ने लोहा पंचायत अंतर्गत धवठिया-नवरवाटांड़ गांव निवासी गेनो रॉय के चार वर्षीय पुत्र विशाल कुमार का शव गुरुवार की सुबह गांव के बगल के एक कुएं से बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भिजवा दिया. इसे लेकर परिजन ने बताया कि बच्चा बुधवार की शाम चार बजे से ही लापता था. हमलोगों ने कई जगह पर खोजबीन किया. आसपास के सभी गांव, मोहल्ले में खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह बगल के कुएं में बच्चे का शव मिला. हल्ला होते ही लोगाें ने कुआं में उतर कर उसे निकाला. बच्चे की मौत से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










