रेल लाइन के किनारे शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2024 10:25 PM
मृतक की नहीं हो सकी है पहचान, ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका
गिद्धौर. दानापुर-हावड़ा रेलखंड पर स्थित चौरा रेलवे हाल्ट व गिद्धौर रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन के पास से पुलिस ने सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया. मृतक करीब 30 से 40 वर्ष का है. स्थानीय लोगों ने रेल लाइन किनारे शव को पड़ा देख इसकी सूचना चौरा रेलवे हाल्ट के कर्मी को दी. रेलवे कर्मी ने इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दी. इसके बाद यह सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. लोगों ने आशंका जताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ट्रेन से गिर कर मौत हुई है. खबर भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सका था. पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










