ePaper

ई-रिक्शा की ठोकर से साइकिल सवार दंपती घायल

Updated at : 20 Nov 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
ई-रिक्शा की ठोकर से साइकिल सवार दंपती घायल

एनएच 333 सोनो झाझा मुख्य मार्ग पर पंचपहाड़ी के समीप गुरुवार को एक ई रिक्शा ने साइकिल को ठोकर मार दिया जिससे साइकिल पर सवार दंपति घायल हो गए.

विज्ञापन

सोनो. एनएच 333 सोनो झाझा मुख्य मार्ग पर पंचपहाड़ी के समीप गुरुवार को एक ई रिक्शा ने साइकिल को ठोकर मार दिया जिससे साइकिल पर सवार दंपति घायल हो गए. घायल की पहचान कुहिला चरघरा निवासी दानी यादव (50) व उनकी पत्नी के रूप में हुई. ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दानी यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया जबकि पत्नी का इलाज सोनो अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर बताया गया कि दानी यादव अपनी पत्नी के साथ साइकिल से झाझा जा रहे थे तभी झाझा की ओर से आ रही एक ई-रिक्शा ने सामने से टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन