नव वर्ष पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष के पहले दिन लोगों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ नये साल का स्वागत किया.
बरहट . प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष के पहले दिन लोगों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ नये साल का स्वागत किया. अहले सुबह से ही लोगों ने अपने मित्रों और परिजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया,जो देर संध्या तक चलता रहा. नववर्ष के अवसर पर किऊल नदी के तट पर स्थित पतनेश्वर धाम मंदिर तथा मलयपुर स्थित मां कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही युवा एवं युवती श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने अहले सुबह किऊल नदी में स्नान कर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती पर जलाभिषेक करते हुए परिवार की खुशहाली की मनौती मांगी. नये साल के आगमन पर प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह आतिशबाजी और केक काटकर जश्न मनाया गया. दोपहर बाद लोग पिकनिक के लिए वायरलेस पहाड़ और कुकुरझप डैम पहुंचे. जहां परिवार के साथ लोगों ने नववर्ष का भरपूर आनंद लिया. कई स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने वनभोज का भी आयोजन किया. इधर कटौना फ्लाईओवर ब्रिज पर सेल्फी और वीडियो शूट करने के लिए दिनभर युवाओं का जमाबड़ा लगा रहा. हालांकि स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए कई बार उन्हें वहां से हटाया. पिकनिक स्थलों पर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मलयपुर एवं बरहट थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ दिनभर गश्ती करते नजर आए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




