खड़गे पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Updated at : 10 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
खड़गे पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गयी टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गयी टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिला सदस्य और आम लोग शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालते हुए कचहरी चौक तक मार्च किया, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने की. इस दौरान नेताओं ने खड़गे के खिलाफ की गयी टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं असम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में विपक्षी नेताओं के खिलाफ लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रवक्ता सदानंद सिंह, महासचिव निवास सिंह, युवा जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शशिभूषण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसके अलावा किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय, सुबोध मंडल, उदय झा, पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह, आनंदी महतो, गंगा सिंह और राजेश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन